Sunday, March 22, 2026

Bhumi Padnekar का दलदल ट्रेलर हुआ रिलीज! सीरियल किलर को पकड़ेगी एक्ट्रेस

Must read

Bhumi Padnekar: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की नई वेब सीरीज “दलदल” का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और यह वाकई में फैंस को सरप्राइज करने वाला है. इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में भूमि पेडनेकर डीसीपी रीटा फरेरा के रोल में हैं, जो एक सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश कर रही है.ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे रीटा फरेरा अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच जूझते हुए इस खतरनाक केस को सुलझाने की कोशिश करती हैं.

Bhumi Padnekar (photo credit -google)

“दलदल” का दमदार ट्रेलर हुआ आउट

ट्रेलर में भूमि पेडनेकर का दमदार लुक और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. सीरीज में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में है.वेब सीरीज दलदल का ट्रेलर कुछ देर पहले ही आउट हुआ है और इसमें अभिनेत्री भूमि पेडनेकर डीसीपी रीता फरेरा के रूप में एक करोड़ हत्यारे का भेजा करते हुए खेल खेलते दिखाई दे रही है. मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरिज मुंबई क्राइम ब्रांच की नवनियुक्त डीसीपी रीता फरेरा की स्टोरी है और वो इस सीरिज में एक बेरहम हत्यारे से अपनी जान बचाते हुए नज़र आ रही है और इसके लिए संघर्ष भी कर रही है.

Bhumi Padnekar (photo credit -google)

फिल्म की स्टार-कास्ट

भूमि पेडनेकर के अलावा “दलदल” सीरीज में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज 30 जनवरी को भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. “दलदल” बेस्टसेलर किताब “भिंडी बाजार” पर आधारित है, जिसे सुरेश त्रिवेनी ने लिखा है.इसका प्रोडक्शन विक्रम मल्होत्रा और त्रिवेनी ने किया है, और निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है.

Bhumi Padnekar (photo credit -google)

“दलदल” में भूमि पेडनेकर के अलावा आदित्य रावल, समारा तिजोरी, गीता अग्रवाल, चिन्मय मंडलेकर, अनंत नारायण महादेवन, राहुल भट्ट, संदीप कुलकर्णी, शिवराज वालवेकर, संदेश कुलकर्णी, जया भट्टाचार्य, सौरभ गोयल, विभावरी देशपांडे, एमिली आर. एकलैंड, विजय कृष्णा, प्रताप फाड, प्रतीक पचोरी और मेहुल दिनेश बुच भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है.इस शानदार स्टारकास्ट के साथ, अब सबकी नज़र इस बात पर है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को कितना आकर्षित कर पाती है.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article