Bhoot Bangla:अक्षय कुमार की आगामी फिल्म “भूत बंगला” का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और फाइनली यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 16 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी को बड़े पर्दे पर ला रही है.फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार गले में रुद्राक्ष की माला और आंखों पर काला चश्मा पहने हुए है.यह पोस्टर फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है. पोस्टर में अभिनेता अक्षय कुमार का यह लुक काफी आकर्षक लग रहा है और फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे है तो चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अब यह फिल्म देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

अक्षय कुमार का लुक दिखा डरावना
फिल्म “भूत बंगला” का नया मोशन पोस्टर सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार एक डरावने थ्रोन पर बैठे दिख रहे है. इस थ्रोन पर भूतों के सिर बने हुए हैं, जो अपने मुंह फैलाए हुए है. अक्षय कुमार भी इसी तरह मुंह फैलाए हुए हैं, जिससे उनका लुक और भी डरावना लग रहा है. यह पोस्टर फिल्म के हॉरर-कॉमेडी थीम को दर्शाता है, और फैंस को आकर्षित कर रहा है? अक्षय कुमार का यह अवतार उनके फैंस के लिए यह बेहद खास होने वाला है.

तांत्रिक जैसा है अभिनेता का लुक
अभिनेता अक्षय कुमार का नया लुक किसी तांत्रिक से कम नहीं है. उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है, और गले और हाथों में कई रुद्राक्ष और अन्य मालाएं पहनी हुई है.एक हाथ में वो माला जप भी रहे हैं, जिससे उनका लुक और भी रहस्यमय लग रहा है.अक्षय कुमार ने लुंगी या धोती जैसी पहनी हुई है, और शर्टलेस हैं, जो उनके इस अवतार को और भी डरावना बना रहा है.

कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?
मेकर्स ने फिल्म “भूत बंगला” का नया पोस्टर शेयर किया है, और इसके साथ एक मजेदार कैप्शन दिया है.कैप्शन में लिखा है, “दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक. मस्ती शुरू होने दो.”

इस कैप्शन से फिल्म की एंटरटेनिंग थीम का पता चलता है.मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी याद दिलाई है, जो 10 अप्रैल है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और यह पोस्टर उनकी उत्सुकता को और बढ़ा रहा है.

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म “भूत बंगला” में अक्षय कुमार के साथ कई बड़े सितारे नज़र आएंगे.इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, और परेश रावल प्रमुख भूमिकाओं में है. इसके अलावा राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम किरदार निभाएंगे. मिथिला पालकर अक्षय की बहन के रोल में दिखेंगी.फिल्म की कहानी अभी तक गुप्त है, लेकिन इस स्टारकास्ट को देखकर लगता है कि यह फिल्म दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें:Dharmendra: अभिनेता धर्मेन्द्र की बिगड़ी तबीयत! हेमा मालिनी ने दिया अपडेट

