Tuesday, April 7, 2026

Bhoot Bangala का क्रेजी ट्रेलर हुआ रिलीज! परेश, राजपाल और अक्षय कुमार के तिकड़ी ने लगाया आग

Must read

Bhoot Bangala:प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म “भूत बंगला” का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें पुरानी हवेली की एक दिलचस्प कहानी दिखाई गई है. ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की शानदार कॉमेडी देखने को मिली है.फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न हैं जो दर्शकों को आकर्षित करेंगे. पुरानी हवेली की कहानी में अक्षय कुमार की एंट्री होती है और फिर शुरू होता है कॉमेडी और हॉरर का मिक्स्ड मसाला.

Bhoot Bangala का ट्रेलर हुआ रिलीज

“भूत बंगला” के ट्रेलर में एक अनोखी और मजेदार कहानी पेश की गई है, जिसमें “वधुसुर” को असली भूत के रूप में दिखाया गया है.ट्रेलर में अक्षय कुमार का सामना इस भूत से होता है, जो उनके लिए परेशानी का सबब बनता है. फिल्म की कहानी एक पुरानी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को “भूल भुलैया” की याद दिलाती है. इसके अलावा, ट्रेलर में “हेरा फेरी” की झलक भी दिखाई देती है, जो दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है.

Bhoot Bangala(photo credit -google)

ट्रेलर में दिखाई दिए ये एक्टर्स

“भूत बंगला” के ट्रेलर में कई किरदारों की शानदार झलक देखने को मिली है.तब्बू का किरदार “भूल भुलैया 2” की याद दिलाता है, जहां वे तंत्र-मंत्र के आसपास एक खास कैमियो में नज़र आई है. अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग जबरदस्त है और वे दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं.परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव की दमदार कॉमेडी भी ट्रेलर में देखने को मिली है, जो किसी का भी दिल जीत लेगी.वामिका गब्बी का अक्षय के साथ रोमांटिक अंदाज भी ट्रेलर में दिखा है, जबकि मिथिला पालकर का भी फिल्म में एक अहम रोल है.

Bhoot Bangala(photo credit -google)

जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म “भूत बंगला” का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जो 16 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.इस फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन ने 14 साल बाद काम किया है, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण है. फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज 16 मार्च रात 9 बजे से थिएटर्स में शुरू हो जाएंगे.

“भूत बंगला” में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में है. यह एक डरावनी लेकिन कॉमेडी से भरपूर फिल्म है, जो दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए तैयार है.

Bhoot Bangala(photo credit -google)

फिल्म की कहानी एक पुरानी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अक्षय कुमार का सामना एक असली भूत से होता है.ट्रेलर में दिखाया गया है कि यह भूत कोई और नहीं, बल्कि “वधुसुर” है, जो अक्षय कुमार के लिए परेशानी का सबब बनता है.

“भूत बंगला” का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है, जिसमें अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग और परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी की दमदार कॉमेडी देखने को मिली है. वामिका गब्बी का अक्षय के साथ रोमांटिक अंदाज भी ट्रेलर में दिखा है, जबकि मिथिला पालकर का भी फिल्म में एक अहम रोल है.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article