Thursday, February 5, 2026

Bengal ED Raids: भाजपा ने टीएमसी पर बोला हमला! आरोप लगाते हुए कहा -“क्यों घबरा रही है ममता?”

Must read

Bengal ED Raids: दिल्ली में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी की छापेमारी के खिलाफ टीएमसी के विरोध प्रदर्शन पर हमला बोला. भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में जांच को रोकने की कोशिश कर रही हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ईडी के अधिकारियों को धमका रही हैं. प्रसाद ने कहा कि टीएमसी का विरोध प्रदर्शन सिर्फ दिखावा है, क्योंकि वे भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं.

Bengal ED Raids (Photo credit -google)

ममता बनर्जी पर भाजपा बोली कोई जांच नहीं होने देती

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है.उन्होंने कहा, “बंगाल में जो हुआ, वह आजाद भारत में पहले कभी नहीं हुआ. ममता बनर्जी का काम अनैतिक, गैर-जिम्मेदाराना और असंवैधानिक है, उन्होंने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है.” भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बंगाल में जांच को रोकती हैं और ईडी के अधिकारियों को धमकाती हैं.

Bengal ED Raids (Photo credit -google)

भाजपा बोली ममता क्यों घबराई है?

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी पर ईडी अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक प्राइवेट प्रॉपर्टी में घुसकर ईडी की कार्रवाई में बाधा डाल रही थी.और दस्तावेज जब्त कर ले गई. भाजपा ने कहा कि ईडी की रेड एक निजी कंपनी पर थी, जो कोयला घोटाले से जुड़ी थी. भाजपा ने सवाल किया कि ममता बनर्जी इस मामले में क्यों घबराईं हुई हैं? उनका रवैया असहनीय है और वे जांच से क्या छिपाना चाहती हैं?

Bengal ED Raids (Photo credit -google)

कोलकाता में ईडी की छापेमारी पर सियासी तूफान खड़ा हो गया है.गुरुवार को ईडी ने आईपैक (I-PAC) के ऑफिस और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर रेड डाली थी. इसी दौरान ममता बनर्जी वहां पहुंची और ईडी पर जरूरी दस्तावेज चोरी करने का आरोप लगाया.उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला.

ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी का दावा, बंगाल से खत्म हुई भूखमरी

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article