Sunday, March 22, 2026

Battle Of Galwan का दमदार टीजर हुआ जारी! सलमान खान ने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा

Must read

Battle Of Galwan: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है.उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म “बैटल ऑफ गलवां” का टीजर रिलीज हो गया है.यह टीजर न केवल सलमान के फैंस के लिए है, बल्कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के साहस और बलिदान को भी सलाम करता है.

Battle Of Galwan (photo credit -google)

दमदार रहा टीजर

1 मिनट 12 सेकंड के टीजर की शुरुआत लद्दाख की गलवां घाटी के शानदार दृश्यों और सलमान खान के वॉइस ओवर से होती है. सलमान कहते हैं, “जवानों, याद रहे… जख्म लगे तो मेडल समझना, और मौत दिखे तो सलाम करना.” इसके बाद वो जोरदार आवाज में “बिरसा मुंडा की जय”, “बजरंगबली की जय”, और “भारत माता की जय” के नारे लगाते हैं.

Battle Of Galwan (photo credit -google)

टीजर में सलमान खान का दमदार अवतार देखने को मिलता है, जहां वो आर्मी ऑफिसर की भूमिका में हैं. उनकी आंखों में गुस्सा, कनपटी पर खून की धार, और हाथ में लकड़ी का डंडा लिए सलमान बेहद शक्तिशाली नज़र आते हैं.

उनके पीछे भारतीय सेना के जवान भी लाठी-डंडों के साथ खड़े हैं.सामने से चीनी सैनिक दौड़ते हुए आते दिखते हैं. टीजर में सलमान के अलावा किसी और कलाकार की झलक नहीं है.टीजर के अंत में सलमान कहते हैं, “मौत से क्या डरना, उसे तो आना है।”

Battle Of Galwan (photo credit -google)

फिल्म का निर्देशन

अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित “बैटल ऑफ गलवां” जून 2020 में लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है. हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी और कास्ट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगी.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 19 में तान्या और नीलम ने किया अशनूर का बॉडीशेमिंग! सलमान खान ने लगाई फटकार

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article