Friday, February 13, 2026

Bangladesh में BNP की हुई बंपर जीत! पीएम मोदी ने दी तारिक रहमान को बधाई

Must read

Bangladesh:बांग्लादेश के आम चुनाव में बीएनपी ने शानदार जीत हासिल की है, जिसके नेता तारिक रहमान है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है, और कहा है कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों के उनके नेतृत्व में विश्वास को दर्शाती है.पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि भारत हमेशा एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा.

Bangladesh (photo credit -google)

बांग्लादेश में हुई बीएनपी की जीत

बांग्लादेश के आम चुनाव में सियासी तस्वीर तेजी से बदल रही है, जहां जनता ने कट्टरपंथी दलों को पूरी तरह से नकार दिया है.जमात-ए-इस्लामी और उसके नेतृत्व वाला 11 दलों का गठजोड़ बीएनपी से पीछे चल रहा है. बीएनपी, जिसका नेतृत्व पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान कर रहे हैं, करीब 20 साल बाद सरकार बनाने की स्थिति में है. रॉयटर्स के अनुसार, बीएनपी ने बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि कट्टरपंथी दलों को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला है.

बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, मतगणना में बीएनपी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और अब तक 151 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि जमात-ए-इस्लामी 43 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है, जबकि इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को एक सीट और अन्य दलों को चार सीटें मिली है. इन रुझानों से संकेत मिल रहा है कि बीएनपी गठबंधन मजबूत स्थिति में है, और तारिक रहमान की ताजपोशी लगभग तय है.

Bangladesh (photo credit -google)

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा -“मैं बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं.यह जीत आपके नेतृत्व में बांग्लादेश के लोगों के विश्वास को दर्शाती है.भारत एकA लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा. मैं हमारे बहुमुखी संबंधों को मजबूत करने और हमारे सामान्य विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.”

Bangladesh (photo credit -google)

पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को लेकर भी एक महत्वपूर्ण बात कही. उन्होंने कहा कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हैं.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article