Assam Election 2026:असम में कांग्रेस के तीन निलंबित विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया है.गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास और शशिकांत दास का पार्टी में स्वागत किया गया. भाजपा में शामिल होने के बाद पुरकायस्थ ने अपनी पुरानी पार्टी पर हमला बोला. गुवाहाटी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में तीन निलंबित विधायक और अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली.

मुख्यमंत्री ने दिया रिएक्शन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीन निलंबित कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कहा, “आज तीन कांग्रेस विधायक हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं, जो भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. यह भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है.”

कमलाख्या डे ने कही ये बात
भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने कहा, “हम तीन लोग भाजपा में शामिल हुए हैं और हमारा एक ही उद्देश्य है असम और देश की सुरक्षा और विकास. असम के नागरिक होने के नाते हमें भाजपा के साथ जुड़ना है और देश और असम को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की नीतियों के साथ काम करना है.” पुरकायस्थ ने कांग्रेस छोड़ने का उपयोग कारण बताते हुए कहा कि “कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति हमें पसंद नहीं आई. अगर कांग्रेस अपनी विचारधारा नहीं बदलती है, तो आने वाले समय में पार्टी खाली हो जाएगी.”

पवित्रा मार्गेरिटा ने कही थी ये बात
केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने कहा, “आज अलग-अलग पार्टियों के लोग, खासकर कांग्रेस के लोग, भाजपा में शामिल हो रहे हैं और हमारे नेतृत्व को समर्थन दे रहे हैं. वे हमारी विचारधारा के साथ हैं और हमारे साथ जुड़ रहे है. यह सिर्फ गुवाहाटी में ही नहीं, बल्कि असम के अलग-अलग हिस्सों में हो रहा है, जहां अलग-अलग स्तर के पदाधिकारी और दूसरी पार्टियों के सदस्य, खासकर कांग्रेस के, भाजपा में शामिल हो रहे हैं.”

सीट शेयरिंग पर बोले सीएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीट शेयरिंग पर कहा, “कल रात हमने असम गण परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फोरम और राभा हासोंग जौथा संग्राम समिति के साथ अपनी बातचीत पूरी कर ली है.NDA के लिए सीट शेयरिंग पर हमारी बातचीत अब पूरी हो गई है, लेकिन हमें केंद्रीय संसदीय समिति से मंजूरी लेनी होगी. इसलिए आधिकारिक घोषणा में दो से चार दिन लगेंगे.”
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

