Wednesday, February 4, 2026

Arijit Singh से मिलने पहुंचे Amir Khan! किया 2000 km का सफर

Must read

Arijit Singh: अरिजीत सिंह फैंस के दिलों की धड़कन हैं और उनके गाने लोगों को थाम देते हैं.जब से सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया है, फैंस के बीच हड़कंप मच गया है. कई लोग उनसे अपना फैसला बदलने की अपील कर रहे है. अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अरिजीत सिंह से मिलने उनके घर जियागंज पहुंचे हैं, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है कि शायद वे अरिजीत को मनाने में कामयाब हो जाएं.

Arijit Singh (photo credit -google)

अरिजीत से मिलने पहुंचे अमीर खान

आमिर खान के अरिजीत सिंह के घर पहुंचने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. सोमवार को आमिर खान को जियागंज, मुर्शिदाबाद में अरिजीत सिंह के घर जाते हुए देखा गया, जिससे लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं.क्या आमिर और अरिजीत कोई नया प्रोजेक्ट साथ करने वाले हैं? आमिर खान के इस कदम की खूब तारीफ हो रही है, क्योंकि उन्होंने मुंबई से जियागंज तक 2000 किलोमीटर की दूरी तय करके अरिजीत से मुलाकात की है.

Arijit Singh (photo credit -google)

वीडियो में आमिर खान को कार से उतरते हुए और फोटोग्राफर्स की ओर हाथ हिलाते देखा जा सकता है, जबकि दूसरे वीडियो में वे कार में बैठे हुए हैं और बाहर जमा भीड़ उन्हें देखकर उत्साहित है. लोगों की अटकलें हैं कि आमिर खान अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर बात करने गए हैं, जबकि कुछ को लगता है कि यह कोई प्रोफेशनल कोलैबोरेशन हो सकता है.

पतंग उड़ाते दिखे अमीर खान

आमिर खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अरिजीत सिंह के टेरेस पर अपनी टीम के साथ पतंग उड़ाते नज़र आ रहे हैं.फैंस का अनुमान है कि शायद वे किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे है.अरिजीत सिंह और आमिर खान का कनेक्शन काफी पुराना है, वे पहले भी साथ काम कर चुके है.अरिजीत ने आमिर की फिल्मों “दंगल” और “लाल सिंह चड्डा” के लिए बेहतरीन गाने गाए है.आमिर खान के वेस्ट बंगाल जाने के पीछे के कारणों का अभी तक कोई ऑफिशियल खुलासा नहीं हुआ है.

Arijit Singh (photo credit -google)

27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने छोड़ी थी प्लेबैक सिंगिंग

बता दें कि आमिर खान के अरिजीत सिंह से मिलने वेस्ट बंगाल जाने के पीछे के कारणों का अभी तक कोई ऑफिशियल खुलासा नहीं हुआ है.27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने अपने इमोशनल पोस्ट में लिखा था, “हैलो, सबको नए साल की शुभकामनाएं. इतने सालों से आप सभी का प्यार और समर्थन पाकर मैं बहुत खुश हूं.मैं आपको बताना चाहता हूं कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लूंगा. मैं इस फील्ड से संन्यास ले रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा है.” हालांकि, उन्होंने फैंस को यह भी आश्वस्त किया कि वे अपने पुराने कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article