Arijit Singh: सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था. अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया है.अरिजीत ने कहा है कि भले ही वह नए प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे, लेकिन उनकी आवाज फिल्मों में अभी भी सुनाई देगी. उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है.तो चलिए आज के आर्टिकल में बताते हैं उन्होंने क्या कहा और वह संन्यास ले रहे हैं या नहीं?

प्लैबैक सिंगिंग से संन्यास लेंगे या नहीं?
सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की खबर से उनके फैंस बहुत दुखी हो गए थे. लेकिन अब अरिजीत ने अपने X अकाउंट पर एक भावुक संदेश शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी आवाज इतनी जल्दी गायब नहीं होगी.अरिजीत ने लिखा है कि वह नए गाने गाने के प्रोजेक्ट नहीं लेंगे, लेकिन पहले से रिकॉर्ड हुए या अधूरे कई गाने अभी भी रिलीज होते रहेंगे.अरिजीत सिंह ने आगे कहा है कि उनके पास पेंडिंग गानों की लंबी लिस्ट है, जिसे पूरा करना है.
उन्होंने कहा है कि इतने सारे अधूरे गाने हैं कि वे खत्म होने में समय लगेगा, शायद इस साल भर में या अगले साल तक. अरिजीत ने अपने फैंस से अपील की है कि वे किसी बहस में न पड़ें और शांति बनाए रखें.उन्होंने सोशल मीडिया से दूर रहकर ध्यान, प्यार और अच्छे स्वास्थ्य पर फोकस करने की सलाह दी है. आखिर में, उन्होंने लिखा है कि आगे क्या होगा, यह कोई नहीं जानते.

अरिजीत सिंह ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात
सिंगर अरिजीत सिंह पोस्ट करते हुए लिखा-“यह संदेश केवल मेरे श्रोताओं के लिए है, यदि आप मेरे श्रोता नहीं हैं तो कृपया अभी न पढ़ें और स्वाइप न करें, यह एक विनम्र अनुरोध है.नमस्ते सुंदर लोगों.मैं आप सभी को बस इतना बताना चाहता हूं कि मैं आपसे प्यार करता हूं. इस क्रूर दुनिया में आपकी दयालुता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद . हालाँकि मैंने नए कार्यभार लेना बंद कर दिया है, लेकिन लंबित गीतों की सूची कम नहीं है, आप जानते हैं.मुझे बहुत सारे गाने पूरे करने होंगे. लोगों को समझाने में मत उलझो, कितनी बार ऐसा करोगे? बहुत सारे अधूरे गाने हैं, वे पूरा होने तक रिलीज़ होते रहेंगे.हो सकता है ये पूरा साल गुजर जाए. हो सकता है कि यह अगले साल भी छू जाए. शांतिपूर्ण रहें. इस मंच से बाहर निकलने का प्रयास करें. अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन निकालें, 5 ग्राम छोड़ें, पढ़ें प्रेम ध्यान करें.जय देवी!”
साल के शुरूआत में किया था संन्यास लेने का ऐलान
यह सब जनवरी 2026 में शुरू हुआ, जब अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया. उन्होंने कहा था कि यह एक शानदार सफर था और अब वे इसे अलविदा कह रहे है. हालांकि, पहले से रिकॉर्ड हुए गाने और प्रोजेक्ट्स की वजह से उनकी आवाज फिल्मों में सुनाई देती रहेगी. फैंस के लिए अच्छी खबर है कि आने वाले महीनों या साल में भी अरिजीत के नए गाने रिलीज होते रहेंगे.
ये भी पढ़ें:Salman Khan Birthday: 60 साल के हुए सलमान खान! संजू, धोनी और फैमली समते मनाया बर्थडे

