Anurag Dhopal:यूट्यूबर अनुराग डोबाल इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं.उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से वे मेंटल ट्रॉमा से जूझ रहे है. उन्हें लगातार हैरेस किया जा रहा है, और उन्होंने अपना परिवार और पैसा सब कुछ खो दिया है. उनके अपने ही लोगों ने उन्हें इतना परेशान किया है कि अब जीना मुश्किल हो गया है.यह टॉर्चर अब उनसे सहन नहीं होता. इसके बाद, अनुराग ने यूट्यूब पर एक 2 घंटे लंबा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया.

यूट्यूबर ने शेयर किया वीडियो
अनुराग डोबाल का वीडियो देखकर फैंस शॉक्ड है. वो वीडियो में बुरी तरह रोते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी आवाज में दर्द साफ सुनाई दे रहा है.उन्होंने बताया कि ये उनका आखिरी वीडियो है और उन्होंने यूट्यूब छोड़ने का फैसला कर लिया है. अनुराग ने बताया कि वो सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं और उन्हें हैरेस करने वालों को एक्सपोज करने का फैसला किया है.अनुराग ने अपने पेरेंट्स और भाई-बहनों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “पिछले कुछ महीनों में मेरी जिंदगी में बहुत बदलाव आए हैं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी मुझे इतना नीचे गिरा देगी.” अनुराग ने बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था, जो उनकी जिंदगी का एक मुश्किल दौर था. वो अपनी पढ़ाई को लेकर फैमिली की तरफ से प्रेशर महसूस करते थे.

अनुराग डोबाल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी जिंदगी में अचानक से बहुत बदलाव आ गए. उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि जिंदगी उन्हें इतना नीचे गिरा देगी.अनुराग ने खुलासा किया कि 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था, जो उनकी जिंदगी का एक बहुत ही मुश्किल दौर था.वो अपनी पढ़ाई को लेकर फैमिली की तरफ से बहुत प्रेशर महसूस करते थे.अपने सपनों को पूरा करने के लिए अनुराग ने ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया. इसी दौरान सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात रितिका से हुई, जो उनकी फैन थी. रितिका ने 2-3 साल तक लगातार उन्हें मैसेज किए, और एक दिन अनुराग ने जवाब दिया.इसके बाद उन्होंने 2 साल तक डेट किया और शादी करने का फैसला किया, लेकिन उनका परिवार इस रिश्ते के लिए सपोर्टिव नहीं था.
शादी के खिलाफ था परिवार
अनुराग डोबाल ने बताया कि उनके परिवार ने उनकी शादी का विरोध किया था.शादी से 6 दिन पहले उनके पेरेंट्स ने इसे अटेंड करने से मना कर दिया था, जिसके बाद अनुराग ने खुद ही पूरी शादी की व्यवस्था की.उन्होंने बताया, “मेरे पेरेंट्स ने मुझे बहुत टॉर्चर किया, उन्होंने मुझसे हाथ जोड़वाए, पैर पड़वाए और सारे रिश्तेदारों के सामने मुझसे सॉरी कहलवाया. उन्होंने कहा कि ना हम खुश रहेंगे, ना तुझे रहने देंगे.” अनुराग ने बताया कि ये सब इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने इंटर कास्ट मैरिज की थी.अनुराग के मुताबिक, उनके पेरेंट्स ने उनका और रितिका का रिश्ता नहीं स्वीकारा और उन्हें घर में नहीं आने दिया.अनुराग ने दावा किया कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी और उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़ चुकी है.

माता-पिता और भाई को बताया मौत का जिम्मेदार
अनुराग डोबाल वीडियो में रोते हुए कहते हैं, “मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे मम्मी-पापा, कलम भाई और श्रेया होंगे. मैं किसी से कुछ नहीं चाहता, मैं बस अपने दर्द से मुक्ति चाहता हूं. मैं बहुत डिप्रेशन में हूं और मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस फीलिंग को कैसे दूर करूं.इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा, क्योंकि मैं बस सोना चाहता हूं.”अनुराग ने बताया कि 5 दिन से उन्होंने कुछ खाया नहीं है और उनका दिमाग पूरी तरह से खत्म हो गया है. उन्होंने वीडियो में सबूत भी पेश किए, जिसमें दिखाया गया है कि उनके भाई कलम ने उनसे सब कुछ छीन लिया, उनकी प्रॉपर्टीज और यहां तक कि उनके डॉगी भी ले लिए.
पत्नी के लिए लिखा इमोशनल मैसेज
अनुराग डोबाल ने अपनी पत्नी रितिका के नाम एक इमोशनल मैसेज लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें कहीं हैं. उन्होंने लिखा, “मेरे जाने के बाद, श्रेया, मां, पापा बहुत कुछ कहेंगे, झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं हूं. रितिका, तुम्हें कई लोगों ने गुमराह किया, तुमसे झूठ बोला, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया है.मैंने तुम्हारे लिए सब कुछ किया, लेकिन तुमने दूसरों पर भरोसा किया और मुझे छोड़ दिया.”अनुराग ने आगे लिखा, “मुझे अपने बच्चे से बहुत प्यार था, वो मेरी आखिरी उम्मीद थी. काश तुम मुझ पर भरोसा करतीं, मेरे साथ खड़ी रहती. मेरे जाने के बाद मेरे और मेरे बच्चे के लिए खड़े होना और सच के लिए बोलना. मैं कभी तुम्हें गलत साबित नहीं करना चाहता, लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज खड़े होकर अपने सम्मान के लिए लड़ना.”बता दें कि अनुराग और रितिका की शादी पिछले साल मई में हुई थी और सितंबर में उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

