Anurag Dhopal:यूट्यूबर और “बिग बॉस 17” के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके 07 राइडर और बाबू भैया के नाम से भी जाना जाता है, एक गंभीर सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती है.उनकी पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत के बारे में ताजा जानकारी दी है और लोगों से अपील की है कि वे गलत खबरें न फैलाएं.अनुराग डोभाल को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें उनकी गर्दन, हिप बोन, हाथ और पैर में चोटें आई है. वे फिल दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

अनुराग डोभाल की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट
अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया है कि अनुराग की हालत अब पहले से बेहतर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में है.उन्होंने बताया कि हादसे में अनुराग को कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वे मजबूत हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे है.रितिका ने फैंस से अपील की है कि इस कठिन समय में अफवाहें फैलाने से बचें और केवल अनुराग की सलामती के लिए दुआ करे.उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह समय बहुत मुश्किल है और उन्हें लोगों के सकारात्मक विचारों की जरूरत है.

यूट्यूबर का लाइव स्ट्रीम पर हुआ था हादसा
हादसा उस वक्त हुआ जब अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव थे और हजारों लोग उन्हें देख रहे थे. बताया जा रहा है कि वे अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को तेज़ रफ्तार से चला रहे थे, तभी कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई.हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और ICU में भर्ती किया गया.

लाइव के दौरान अनुराग डोभाल काफी भावुक दिखाई दे रहे थे और अकेलेपन तथा मानसिक तनाव की बात कर रहे थे. उस समय उनकी कार की स्पीड 140-150 किमी प्रति घंटे के आसपास थी, जो हादसे का कारण बनी.हादसे के बाद उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, और बाद में बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया.डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं.हाल ही में अस्पताल से एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे होश में दिखाई दिए और अपने दोस्तों से बात करते नजर आए. इससे फैंस को राहत मिली है और उनकी हालत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

परिवार से चल रहा था विवाद
अनुराग डोभाल ने हादसे से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कहा था कि वे मानसिक दबाव से गुजर रहे है. उन्होंने आरोप लगाया था कि इंटर-कास्ट शादी की वजह से परिवार में तनाव चल रहा था.हालांकि, उनके भाई ने इन आरोपों को एकतरफा बताया और मामले को लेकर अलग राय दी है.

यूट्यूबर की लव स्टोरी
अनुराग और रितिका की लव स्टोरी की बात करें तो, उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी.रितिका पहले अनुराग की फैन थीं और काफी समय तक उन्हें मैसेज करती रही.धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया.
ये भी पढ़ें:Shilpa Shetty: अभिनेत्री के घर पड़ी इनकल टैक्स की रेड? अभिनेत्री के वकील ने दी सफाई

