Anup Jalota: मशहूर संगीतकार एआर रहमान के एक बयान पर काफी विवाद हो रहा है, जिस पर कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सिंगर अनूप जलोटा ने भी इस मामले पर अपनी राय दी है, और उन्होंने एआर रहमान को दोबारा हिंदू बनने की सलाह दी है.अनूप जलोटा का कहना है कि अगर रहमान को लगता है कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा, तो उन्हें हिंदू धर्म अपनाना चाहिए.
अनूप जलोटा की सलाह के पीछे का कारण
अनूप जलोटा ने कहा है कि एआर रहमान पहले हिंदू थे, और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया. उन्होंने कहा कि अगर रहमान को लगता है कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा, तो उन्हें हिंदू धर्म अपनाना चाहिए और फिर से कोशिश करनी चाहिए.

एआर रहमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें काम के मौके कम मिल रहे हैं, और इसका कारण इंडस्ट्री में लीडरशिप में बदलाव हो सकता है. उन्होंने अंदरूनी सांप्रदायिक कारणों की ओर भी इशारा किया, हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा भेदभाव खुलकर सामने नहीं आया.
अनूप जलोटा ने एआर रहमान को दी एडवाइस
अनूप जलोटा ने एआर रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर रहमान को लगता है कि मुसलमान होने की वजह से उन्हें फिल्में नहीं मिल रहीं, तो उन्हें फिर से हिंदू धर्म अपनाना चाहिए. अनूप जलोटा ने कहा, “एआर रहमान पहले हिंदू थे, बाद में उन्होंने इस्लाम अपनाया और खूब काम किया. अगर उन्हें लगता है कि मुस्लिम होने की वजह से फिल्में नहीं मिल रहीं, तो उन्हें हिंदू धर्म में वापस आ जाना चाहिए. इससे शायद उन्हें फिर से फिल्में मिलने लगेंगी. मेरा सुझाव है कि वे हिंदू बन जाएं और फिर देखें कि उन्हें फिल्में मिलती हैं या नहीं.”
सेलेब्स ने किया रिएक्ट
कई सेलेब्स ने एआर रहमान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी.अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने रहमान की बातों की आलोचना की, जबकि सिंगर शान ने कहा कि कलाकारों के काम का धर्म से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए. शान ने कहा कि रहमान जैसे कलाकारों को इस तरह की बातें नहीं कहनी चाहिए, क्योंकि उनका काम ही उनकी पहचान है.

एआर रहमान ने किया रिएक्ट
एआर रहमान ने अपने बयान पर आलोचना होने के बाद एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है.उन्होंने भारत में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होने पर भी आभार जताया। इस वीडियो के बाद एक्टर परेश रावल उनके सपोर्ट में आए थे.
ये भी पढ़ें:Shilpa Shetty: अभिनेत्री के घर पड़ी इनकल टैक्स की रेड? अभिनेत्री के वकील ने दी सफाई

