Animal Part- 2:अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म “एनिमल” ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी, और अब इसके दूसरे पार्ट “एनिमल पार्क” का इंतजार है. मेकर्स ने पहली फिल्म के अंत में ही इसकी घोषणा कर दी थी, लेकिन अभी तक कास्ट और कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.

अब एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें इस फिल्म में एक अभिनेत्री ने कन्फर्म किया है कि वह इस फिल्म हिस्सा होंगी और उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है. वहीं रणबीर कपूर ने बताया है कि फिल्म 2027 में शुरू होगी और इसमें वो दो किरदार निभाएंगे – एक हीरो का और दूसरा विलेन का. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि कौन सी एक्ट्रेस रहेगी इस फिल्म का हिस्सा?

ये अभिनेत्री होगी फिल्म का हिस्सा
रणबीर कपूर के फिल्म एनिमल में जो अभिनेत्री नज़र आने वाली हैं वह और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस सलोनी बत्रा हैं. बता दें कि सलोनी बत्रा ने “एनिमल” में रणबीर कपूर की बड़ी बहन का रोल निभाया था, अब “एनिमल पार्क” यानी एनिमल के पार्ट टू में भी नज़र आएंगी. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कंफर्म किया कि वो इस फिल्म का हिस्सा होंगी. सलोनी ने कहा, “‘एनिमल 2’ में मैं जरूर रहूंगी.” एनिमल” को लोगों ने पसंद किया था, इसलिए मेकर्स एंटरटेनमेंट और एक्शन से भरपूर फिल्में बनाना चाहते हैं, जो बॉक्स ऑफिस के लिए भी अच्छा है और हमारे लिए भी.”

अपनी जर्नी पर बोली एक्ट्रेस
सलोनी बत्रा ने कहा, “मुंबई आकर मुझे मेरा असली मकसद मिल गया है.मैं तो कभी एक्ट्रेस बनना भी नहीं चाहती थी, मेरा बैकग्राउंड डिजाइन का है. इस सफर में मुझे जो कुछ मिला, उसके लिए मैं खुश हूं. जब भी काम करती हूं, वो पहला दिन याद आता है जब मैंने पहली बार कैमरे का सामना किया था.मैं आगे बढ़ना चाहती हूं, चाहे कुछ भी हो. ये मुश्किल है, मानसिक रूप से थकाने वाला भी, लेकिन मैं हार नहीं मानूंगी.”
ये भी पढ़ें:High court से Ravi Mohan को लगा झटका! फिल्म में टाइटल लगाने का लगा आरोप

