Saturday, March 28, 2026

Amit shah ने Mamta Banerjee के खिलाफ जारी किया चार्जशीट! बोले “विक्टिम कार्ड” राजनीति करती है ममता

Must read

Amit shah:पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरम है.भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अमित शाह ने TMC के 15 साल के शासन को अराजकता और भ्रष्टाचार का युग बताया है.उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंगाल को भयमुक्त बनाने और इसकी आत्मा को बचाने का चुनाव है. शाह ने आरोप लगाया कि TMC सरकार ने बंगाल को घुसपैठ और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है.भाजपा का लक्ष्य बंगाल की जनता को एक वैकल्पिक विकल्प प्रदान करना है.

Amit shah(photo credit -google)

घुसपैठ के मुद्दे पर कही ये बात

अमित शाह ने बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे पर जोर दिया है.उन्होंने कहा कि बंगाल के चुनावी नतीजे पूरे देश की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. देश में घुसपैठ का एकमात्र मुख्य रास्ता बंगाल है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है. अगर बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करना है, तो यहां सत्ता परिवर्तन जरूरी है.शाह ने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए सीमावर्ती इलाकों में डेमोग्राफी के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि बंगाल की आत्मा को बचाने और इसे भयमुक्त बनाने का चुनाव है. अमित शाह ने बंगाल की जनता से अपील की कि वे भाजपा को वोट दें और बंगाल को एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य दे.

Amit shah(photo credit -google)

Amit Shah ने ममता बनर्जी पर कसा तंज

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वह हमेशा विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स खेलती है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कभी अपने पैर टूटने का नाटक करती हैं, कभी सिर पर पट्टी बांधती हैं, कभी बीमार पड़ जाती हैं, और कभी चुनाव आयोग के सामने खड़ी होकर बेबसी का नाटक करती है.शाह ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं, लेकिन बंगाल के लोग अब उनकी इस पॉलिटिक्स को समझ चुके हैं.

Amit shah(photo credit -google)

TMC के 15 वर्षों के काले कारनामों का संकलन है चार्जशीट:शाह

अमित शाह ने कहा कि यह चार्जशीट TMC सरकार के 15 वर्षों के काले कारनामों का संकलन है. उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने बंगाल को सिंडिकेट राज में बदल दिया है, जहां भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है.शाह ने आरोप लगाया कि TMC के शासन में बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन गया है, जहां ऊपर से नीचे तक आपराधिक सिंडिकेट जनता को परेशान कर रहे है. उन्होंने कहा कि विकास के अभाव में बंगाल उद्योग के लिए एक प्रकार से कब्रिस्तान बन चुका है.अमित शाह ने कहा कि यह चार्जशीट केवल भाजपा की नहीं, बल्कि बंगाल की पीड़ित जनता की आवाज है. उन्होंने कहा कि 2011 से ही भाजपा इस अराजकता के खिलाफ संघर्ष कर रही है और अब समय आ गया है कि जनता इसका हिसाब ले.

ये भी पढ़ें:Rahul Gandhi का BJP सरकार पर हमला! MGNREGA पर बोले-” गरीबों से काम का अधिकार छीन रही सरकार… “

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article