Alpha:वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स ने अपनी फिल्म “अल्फा” की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”अल्फा” यशराज फिल्म्स की पहली महिला-प्रधान जासूसी एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन शिव रवैल ने किया है.फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें आलिया भट्ट का एक्शन अवतार दिखाया गया है.तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि कब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देंगी और इसके स्टार-कास्ट के बारे में –

कब होगी स्टारर स्पाई यूनिवर्स की “अल्फा” फिल्म रिलीज?
वाईआरएफ ने अपनी फिल्म “अल्फा” की रिलीज तारीख और स्टारकास्ट का ऐलान किया है.इस एक्शन फिल्म में आलिया भट्ट, अनिल कपूर, शरवरी वाघ और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं.आलिया भट्ट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म “अल्फा” की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है.यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.आलिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है.

फिल्म की स्टारकास्ट
वाईआरएफ ने अपनी फिल्म “अल्फा” की रिलीज तारीख और स्टारकास्ट का ऐलान किया है. फिल्म 10 जुलाई को दस्तक देगी वहीं इसके स्टार-कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, अनिल कपूर, शरवरी वाघ और बॉबी देओल इस एक्शन फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में है.यह वाईआरएफ की पहली महिला-प्रधान जासूसी फिल्म है.

पहले दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी फिल्म
यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज तारीख का इजार हो गया है.आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी अटकलें थी. फिल्म की शूटिंग पूरी होने में देरी के कारण इसकी रिलीज तारीख बार-बार टल रही थी. पहले इसे 2025 में रिलीज होना था, फिर अप्रैल 2026 हुआ, और अब जाकर इसकी तारीख तय हुई है. फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी .इससे पहले सोशल मीडिया पर खबरें थीं कि फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है, जिससे फैंस थोड़े निराश थे.लेकिन अब ऑफिशियल ऐलान हो गया है कि ‘अल्फा’ थिएटर में ही रिलीज होगी.यशराज फिल्म्स की पहली महिला-प्रधान जासूसी फिल्म “अल्फा” का फैंस बेसब्री से इतंजार कर रहे है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा, जबकि अनिल कपूर और बॉबी देओल का किरदार भी दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

