Akshay Kumar:अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद “भूत बंगला” के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग और परेश रावल, राजपाल यादव जैसे कलाकारों की जोड़ी दर्शकों को “भूल भुलैया” की याद दिला रही है.

भूत बंगला का टीजर हुआ जारी
अक्षय कुमार की फिल्म “भूत बंगला” का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें उनकी कॉमेडी और डरावना माहौल देखने को मिलता है. टीजर में अक्षय कुमार का लुक काफी अलग नज़र आया है, और उन्होंने परेश रावल, राजपाल यादव जैसे कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों को हंसाया है.

टीजर की शुरुआत अक्षय कुमार के एक बड़े बंगले में एंट्री के साथ होती है, जहां वह खुश नजर आते है. असरानी का एक डायलॉग है, “मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता है, वधुसुर आएगा”, जो दर्शकों को आकर्षित करता है. टीजर के आखिर में एक डरावने जीव को दिखाया जाता है, जो दर्शकों को रोमांचित करता है.
टीजर में डरावने बंगले की झलक दिखाई गई है, जहां अक्षय कुमार की कॉमेडी और डरावना माहौल देखने को मिलता है. असरानी की आवाज में एक डायलॉग है, जो फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है अक्षय कुमार का लुक भी टीजर में काफी अलग नज़र आया है.
लोगों ने दिया रिएक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म “भूत बंगला” का टीजर रिलीज होने के बाद फैंस इसे “भूल भुलैया 2” कहने लगे है. दरअसल, “भूल भुलैया 2″ में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन थे, जो कुछ फैंस को पसंद नहीं आया था.अब अक्षय कुमार के फैंस ” भूत बंगला” को ही ” भूल भुलैया 2″ मान रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ कर रहे है.

जानें कब होगी रिलीज?
अक्षय कुमार की फिल्म “भूत बंगला” में परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे कलाकार है.यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर में असरानी की भी झलक है, जो पिछले साल हमें छोड़कर चले गए थे.
ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

