Akshay Kumar:अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म “भूत बंगला” की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है. पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 17 अप्रैल 2026 तक के लिए टाल दिया गया है.

16 अप्रैल को शुरू होगा पेड प्रिव्यू
फिल्म का ट्रेलर भी अभी तक रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स ने 6 अप्रैल को इसका अनावरण करने की योजना बनाई है. “भूत बंगला” में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे.यह फिल्म प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 15 साल बाद की जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर लाएगी.

फिल्म के प्रोड्यूसर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके बताया है कि “भूत बंगला” की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है.अब फिल्म 16 मार्च रात 9 बजे से पेड प्रिव्यू शोज के साथ थिएटर्स में उपलब्ध होगी.इसका मतलब है कि फिल्म 16 मार्च की रात 9 बजे से सिनेमाघरों में दिखनी शुरू हो जाएगी.पहले से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज तारीख आगे बढ़ सकती है.अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि “भूत बंगला” 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी.एकता कपूर ने अपने पोस्ट में “धुरंधर 2” की सफलता और कमाई का जिक्र किया है, जिससे लगता है कि फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला इसी से जुड़ा है.

14 साल बाद बड़े पर्दे पर अक्षय और प्रियादर्शन की जोड़ी
मेकर्स ने “भूत बंगला” की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. एकता कपूर ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीबिटर्स से बात करने के बाद नई रिलीज डेट तय की गई है. अब 16 अप्रैल रात 9 बजे से पेड प्रिव्यू शोज शुरू होंगे. मेकर्स ने “धुरंधर 2″ की शानदार कमाई का जिक्र करते हुए कहा कि यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर है.एग्जीबिटर्स का मानना है कि नई रिलीज डेट से दोनों फिल्मों को फायदा होगा.”भूत बंगला” की टीम 16 अप्रैल रात 9 बजे से सिनेमाघरों में दर्शकों का स्वागत करने के लिए तैयार है.
वहीं अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. प्रियदर्शन की फिल्म “भूत बंगला” में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और दिवंगत अभिनेता असरानी भी हैं.यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार का खास अंदाज देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

