Akshay Kumar: आज 25 दिसंबर 2025 यानी क्रिसमस डे पर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने फैंस को तोहफ़ा दिया है.क्रिसमस के खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने अपनी आगामी फिल्म “वेलकम टू द जंगल” की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की है.इस फिल्म में अक्षय कुमार दो अलग-अलग लुक में नजर आएंगे, जिसमें एक में वह लंबे सफेद बाल और बड़ी दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं.

हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरी कास्ट एक साथ वॉक करती नज़र आ रही है. उन्होंने लिखा, “वेलकम टू द जंगल की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं. फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में आ रही है.”

क्रिसमस पर अक्षय कुमार ने दिया तोहफा
आज क्रिसमस के खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने अपनी आगामी फिल्म “वेलकम टू द जंगल” की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की है.अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट नज़र आ रही है.इस वीडियो में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, आफताब शिवदसानी, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, पुनीत इस्सर, दिशा पाटनी समेत कई और एक्टर्स भी दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो यहां देखें –https://share.google/HQOJjTQAHef5oMWu4
इस वीडियो में अक्षय कुमार का एक बिल्कुल ही अलग लुक नजर आ रहा है, जिसमें वो ग्रे कलर के बड़े बाल और बड़ी दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं.इस लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है.
फिल्म के निर्देशक
“वेलकम टू द जंगल” का निर्देशन अहमद खान ने किया है. फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है, पहले यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी.लेकिन कई कारणों से फिल्म की रिलीज टल गई.फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट है, जो इसकी रिलीज में देरी का एक कारण है. अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, हालांकि इस साल फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था.फिल्म की कास्ट की इस झलक ने फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है. फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें :High court से Ravi Mohan को लगा झटका! फिल्म में टाइटल लगाने का लगा आरोप

