Sunday, March 22, 2026

Akhilesh Yadav का Cm Yogi पर हमला! बोले -“जहां जा रहे, वहां अफसरों के कान में वोट काटने को कह रहे…”

Must read

Akhilesh Yadav:सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया है कि वह एसआईआर में समाजवादी वोटों को काटने के लिए अफसरों पर दबाव डाल रहे हैं. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जहां जा रहें हैं वहां अधिकारियों के कान में बात कर वोट काटने की बात कह रहे हैं. सपा प्रमुख ने ज्ञापन में कहा है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री, जिलों में भ्रमण पर अधिकारियों को राजनीतिक लाभ के लिये निर्देशित कर रहे हैं.जिससे सरकार के समर्थक मतदाताओं के नाम सूची में जुड़ सकें और विपक्षी दलों के समर्थकों को प्रक्रिया में उलझाकर उनकी संख्या कम की जा सके.

Akhilesh Yadav & cm yogi (Photo credit -google)

अखिलेश यादव ने लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एसआईआर में समाजवादी वोटों को काटने के लिए अफसरों पर दबाव डाल रहे हैं. उनका कहना है कि योगी जी जहां जाते हैं, अफसरों को वोट काटने के लिए कहते हैं. सपा प्रमुख ने कहा है कि सीएम और डिप्टी सीएम अफसरों को राजनीतिक फायदे के लिए निर्देश दे रहे हैं, ताकि सरकार समर्थकों के नाम जुड़ सकें और विपक्षी समर्थकों के नाम काटे जा सकें। उन्होंने रामपुर में एक वृद्ध महिला पर मुकदमा दर्ज होने का उदाहरण दिया और कहा कि ये आयोग के नियमों के खिलाफ है.अखिलेश ने मांग की है कि जो मतदाता पहले से सूची में हैं, उन्हें सामान्य प्रक्रिया से ही मतदाता बनाया जाए.

Akhilesh Yadav & cm yogi (Photo credit -google)

चुनाव आयोग पर कही ये बात

मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा अभी निर्वाचन आयोग के आंकड़े नहीं आएं है. हमारे पास भी आंकड़े नहीं आएं और अखिर मुख्यमंत्री को कैसे पता चल गया कि चार करोड़ वोट कट गए हैं. इस हिसाब से हर विधानसभा सीट का 84 हजार वोट कट गया है और यही भाजपा को हराएगा. यानी अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग के आंकड़े तो नहीं आए, लेकिन सीएम योगी को कैसे पता चल गया कि 4 करोड़ वोट कट गए?

Akhilesh Yadav & cm yogi (Photo credit -google)

उनका कहना है कि हर विधानसभा में बीजेपी के 84 हजार वोट कटे हैं, और यही बीजेपी को हराएगा. अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता और विधायक रात में निजी कंपनियों के साथ मिलकर वोटों में हेराफेरी कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि ये एसआईआर नहीं, एनआरसी है – बीजेपी सरकार जो खुद नहीं कर पा रही, वो चुनाव आयोग से करवा रही है, और आयोग बीजेपी के साथ है.

ये भी पढ़ें:जिसमें उन्होंने प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर कार्यरत मुख्यमंत्री बन चुके है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article