Saturday, February 21, 2026

AI Summit में हुए बवाल के खिलाफ भाजपा का मोर्चा! कोर्ट ने 5 दिन का भेजा पुलिस रिमांड

Must read

AI Summit:दिल्ली में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इंडिया आई इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है.उधर, भारत मंडपम में प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के सदस्यों को पुलिस ने शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी मांगी है.

एआई समिट को लेकर मचा बवाल

इंडियन यूथ कांग्रेस के एआई समिट में हंगामे के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है.शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया.पुलिस ने आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों में कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव शामिल है.

AI Summit(photo credit -google)

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की 5 दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसके पीछे कई कारण बताए गए.पुलिस ने कोर्ट को बताया कि अंतरराष्ट्रीय नेताओं और जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में देश विरोधी नारे लगाए गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई. पुलिस ने कहा कि आरोपियों की कस्टडी जरूरी है ताकि भागे हुए दूसरे आरोपियों को पकड़ा जा सके और मामले की गहरी जांच की जा सके.पुलिस ने यह भी बताया कि इस घटना में 3 पुलिसवाले घायल हुए हैं और आरोपियों के मोबाइल फोन रिकवर करने हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें फंडिंग मिली थी या नहीं. कोर्ट ने जांच अधिकारी से पूछा कि 5 दिन की कस्टडी क्यों जरूरी है, जिस पर जांच अधिकारी ने कहा कि यह एक गहरी साजिश है और दूसरे आरोपी मौके से भाग गए हैं, इसलिए सही जांच के लिए कस्टडी जरूरी है.

AI Summit(photo credit -google)

कोर्ट ने मांगी 5 दिन की कस्टडी

आरोपियों के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनके क्लाइंट एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं और उन्होंने भारत मंडपम में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया.उन्होंने कहा कि उनके क्लाइंट ने कोई कानून नहीं तोड़ा, बल्कि अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है. वकील ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन में कोई हिंसा नहीं हुई और उनके क्लाइंट पढ़े-लिखे लोग है.

दूसरी ओर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध करना शुरू कर दिया है.उन्होंने कहा कि एआई समिट एक राष्ट्रीय कार्यक्रम था, जिसमें पूरे विश्व के प्रतिनिधि आए थे, और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन राष्ट्र की साख को नुकसान पहुंचाने वाला था. सचदेवा ने कहा कि वे इस घटना का विरोध करते है.भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने एक देश विरोधी कृत्य किया है, जिसे भारत की जनता कभी माफ नहीं करेगी.उन्होंने कहा कि एआई इंपैक्ट समिट भारत का गौरव है, और कांग्रेस ने किराए के गुंडों का इस्तेमाल करके इसे बदनाम करने की कोशिश की, जो एक गद्दारी और देशद्रोह है.तिवारी ने कहा कि देश की जनता इसका जवाब देगी.

AI Summit(photo credit -google)

एआई समिट में यूथ कांग्रेस को लेकर मचा हंगामा

भारत मंडपम में चल रही इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने अपने टी-शर्ट उतारकर “पीएम इज कंप्रोमाइज” के नारे लगाए, जिससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी मच गई.इस दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है.

शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके एआई समिट में घुस गए. वे हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में पहुंचे और अपने स्वेटर और जैकेट उतारकर प्रदर्शन करने लगे. उनकी टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें थीं, जिन पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे.प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे, जिससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी मच गई.सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें जगह से दूर ले जाया गया.पुलिस ने मामला दर्ज कर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें:Bengal ED Raids: भाजपा ने टीएमसी पर बोला हमला! आरोप लगाते हुए कहा -“क्यों घबरा रही है ममता?”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article