Saturday, March 7, 2026

Adah Sharma ने The Kerala story 2 में ना होने पर तोड़ी चुप्पी! अनुपस्थिति की बताई वजह

Must read

Adah Sharma:अदा शर्मा ने आखिरकार “द केरल स्टोरी 2” में अपनी अनुपस्थिति पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि अगर किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, तो उसके बारे में बोलना सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए है. अदा ने कहा कि उन्हें सीक्वल का ऑफर मिला या नहीं, यह फिल्म निर्माताओं और अभिनेता के बीच की बात है.

Adah Sharma(pc google)

अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

अदा शर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि वह सिर्फ उन फिल्मों के बारे में बात करती हैं जिनका वह हिस्सा होती है.उन्होंने कहा कि अगर वह किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, तो उसके बारे में बोलना सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए है, जो कि गलत है.अदा ने कहा कि उन्हें फिल्म का ऑफर मिला था या नहीं, यह बात सिर्फ फिल्म निर्माताओं और अभिनेता के बीच रहनी चाहिए और इसे सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह एक निजी बात है और इसे पब्लिकली डिस्कस नहीं किया जाना चाहिए.

Adah Sharma(pc google)

अनुपस्थिति की बताई वज़ह

अदा शर्मा ने आगे कहा कि पहले पार्ट में अफगानिस्तान में आईएसआईएस के शिविरों के बारे में दिखाया गया है, जहां एक मासूम लड़की आतंकवादी बन जाती है.उन्होंने कहा कि दूसरा भाग की कहानी बिल्कुल अलग है और वह इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती हैं.अदा शर्मा जल्द ही एक क्राइम थ्रिलर हॉरर फिल्म में नजर आने वाली है. वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर प्रोस्थेटिक्स के साथ डरावनी फिल्म की तैयारी की झलकियां शेयर करती रहती हैं.उन्हें इससे पहले सनफ्लावर में देखा गया था, जिसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया था और इसमें उनके साथ सुनील ग्रोवर नजर आए थे.

Adah Sharma(pc google)

लंबी कानूनी लड़ाई और विवाद के बाद “द केरल स्टोरी” आखिरकार रिलीज हो गई है.हालांकि, यह फिल्म अपनी निर्धारित तारीख 27 फरवरी की सुबह ही सिनेमाघरों में पहुंच जानी चाहिए थी, लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण दोपहर तक स्टे हटाने का फैसला आया और रात तक फिल्म थिएटर्स में पहुंच सकी.

कहीं शाम 7 बजे से शो शुरू हुए तो कहीं रात 8 बजे से. पहले दिन कम टिकट बिक्री का नुकसान निर्माता को उठाना पड़ सकता है, क्योंकि यह सूचना सभी दर्शकों तक समय पर नहीं पहुंच पाई कि फिल्म रिलीज हो चुकी है. जैसा कि आप जानते हैं, “द केरल स्टोरी” ने छोटे बजट की होने के बावजूद करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था. अब सबकी नजरें इसके दूसरे भाग पर है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article