Tuesday, March 3, 2026

Up News:खामेनई के मौत से CM योगी अलर्ट, यूपी में किए गए बड़े बदलाव

Must read

Up News:उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, क्योंकि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनई की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है, खासकर खाड़ी देशों और ईरान पर हमले की स्थिति में.लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं, जिन पर पुलिस की कड़ी नजर है. सरकार ने सभी जिलों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. मुख्यमंत्री ने रविवार को मीटिंग में सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से सभी जिलों को दोबारा आगाह किया जा रहा है.

Up News (Photo credit -google)

क्या कहा यूपी के एडीजी ने?

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शिया बहुल क्षेत्रों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.लखनऊ में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए, रोते-बिलखते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. महिलाएं भी सड़कों पर रोते दिखी. छोटे इमामबाड़े के पास बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग एकत्र हो गए.

Up News (Photo credit -google)

मौलाना खालिद ने कही ये बात

मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया, जो एक स्वतंत्र देश है.उन्होंने स्कूलों को भी नहीं बख्शा.इस हमले की हम निंदा करते हैं.शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि खामेनेई एक महान नेता थे, जो दुनिया के सभी मुसलमानों का ख्याल रखते थे. आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि इजराइल और अमेरिका ने किस तरह आतंक फैलाया है.

Up News (Photo credit -google)

बता दें कि लखनऊ में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए, रोते-बिलखते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. महिलाएं भी सड़कों पर रोते दिखी. छोटे इमामबाड़े के पास बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग जमा हो गए.इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया, जो एक स्वतंत्र देश है.उन्होंने स्कूलों को भी नहीं बख्शा.इस हमले की हम निंदा करते हैं.शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि खामेनेई एक महान नेता थे, जो दुनिया के सभी मुसलमानों का ख्याल रखते थे. आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि इजराइल और अमेरिका ने किस तरह आतंक फैलाया है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article