Lok Sabha:लोकसभा में भारी हंगामे के दौरान कुछ सांसदों ने स्पीकर के आसन की ओर कागज फेंके, जिसके बाद उन्हें सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. यह कार्रवाई संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर हुई, जिसे सदन ने मंजूर कर लिया. दरअसल, राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने पर विपक्षी दल भड़क गए थे और हंगामा शुरू कर दिया था. इस मामले में कुल आठ सांसदों पर कार्रवाई हुई और उन्हें निलंबित कर दिया गया.

संसद में टूटा मर्यादा
संसद की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को सदन की मर्यादा टूटने का एक बड़ा मामला सामने आया. सत्र में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर के आसन की ओर कागज फेंक दिए.इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. कुल आठ सांसदों पर यह कार्रवाई हुई है. भारी शोर-शराबे और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी, जिसके बाद इसे कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

सदन में आठ विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई की गई, जिन्हें मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है.इसके अलावा, लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है.
इन सांसदों पर हुई कार्रवाई
सदन में आठ विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई की गई, जिन्हें मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है. निलंबित किए गए सांसदों में डीन कुरियाकोस, किरण रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िग, मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, हिबी इडेन, वेंकेट रमन और प्रशांत पडोले शामिल है. लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है.

संसद भवन के बाहर विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसकी अगुवाई राहुल गांधी ने की.यह प्रदर्शन लोकसभा से कांग्रेस सदस्यों के निलंबन के खिलाफ किया गया था. मंगलवार दोपहर से ही सदन में हंगामा जारी था, जब राहुल गांधी को 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण के अंशों पर आधारित एक लेख का हवाला देने से रोक दिया गया था.
जानें क्यों बढ़ा विवाद?
कार्यवाही के दौरान पीठासीन अधिकारी ने राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद अगले वक्ताओं के नाम पुकारे गए. इस पर विपक्षी दलों ने विरोध जताया और समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने भी बोलने से इनकार कर दिया.इससे सदन में तनाव बढ़ गया और विपक्षी सांसद विरोध जताते हुए सदन के वेल में पहुंच गए.उन्होंने नारेबाजी की और स्पीकर के आसन की ओर कागज उछाले, जिससे हंगामा इतना बढ़ गया कि कार्यवाही चलाना मुश्किल हो गया.बार-बार अपील के बावजूद व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी, जिसके बाद उन सभी पर कार्रवाई की गई और संसद का सत्र बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

