Pm Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में एक भव्य रोड शो किया, जो थंपानूर ओवरब्रिज से शुरू होकर पुथरिकंडम मैदान तक चला.इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनकी आधारशिला रखी और उन्हें हरी झंडी दिखाई. उन्होंने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया और एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि ऋण वितरित किए.इस रोड शो में पीएम मोदी ने केरल की जनता को संबोधित किया और राज्य के विकास के लिए अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया.उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य देश को विकसित बनाना है और इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा.

पीएम ने संबोधन में कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए देश एकजुट होकर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि शहरों की भूमिका इस निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी ने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में शहरी मूलभूत ढांचे पर बहुत निवेश किया है, खासकर गरीब परिवारों के लिए.

उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत देश में चार करोड़ से अधिक घर बनाकर गरीबों को दिए गए हैं, जिसमें से एक करोड़ से अधिक घर शहरी गरीबों के लिए है.केरल में भी सवा लाख शहरी गरीबों को पक्का घर मिला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार गरीब परिवारों के लिए कई योजनाएं चला रही है.उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से गरीब परिवारों का बिजली बिल बचेगा.आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य उपचार मिल रहा है.मातृ वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बनाई गई है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त कर दिया है, जिससे केरल के मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को फायदा हुआ है.
स्वनिधि क्रेडिट कार्ड पीएम ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रेहड़ी-पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना बनाई गई है, जिससे उन्हें बैंकों से मदद मिल रही है.उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को पहली बार बैंक से लोन मिला है.अब सरकार उन्हें क्रेडिट कार्ड भी दे रही है, जिससे वे अपने व्यवसाय को और बढ़ा सके.उन्होंने कहा कि पहले केवल अमीरों के पास ही क्रेडिट कार्ड होते थे, लेकिन अब रेहड़ी-पटरी वालों के पास भी क्रेडिट कार्ड है.पीएम मोदी ने बताया कि तिरुवनंतपुरम में 600 और केरल में 10 हजार रेहड़ी-पटरी वालों को पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड दिए गए है.
ये भी पढ़ें:पीएम-सीएम बर्खास्तगी विधेयक पर जेपीसी विवाद

