Sunday, March 22, 2026

BJP President नितिन नबीन को पीएम मोदी ने बतया अपना बॉस,बोले मैं कार्यकर्ता हूं

Must read

BJP President:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. नितिन नवीन निर्विरोध रूप से भाजपा अध्यक्ष चुने गए हैं.पार्टी के बयान के अनुसार, संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की पारदर्शी और संवैधानिक प्रक्रिया पूरी हुई. 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनावों के बाद नामांकन, जांच और वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई.

नवीन पर शाह और मोदी को पूरा भरोसा

45 साल के नितिन नवीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पूरा भरोसा हासिल है. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, नितिन नवीन को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है, क्योंकि पार्टी नेतृत्व, खासकर मोदी और शाह, उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे थे.बिहार से पांच बार विधायक रह चुके 45 वर्षीय नवीन को दिसंबर 2025 में पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

BJP President (Photo credit -google)

नितिन नवीन का यह चयन भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के बाद हुआ, जिसमें 36 में से 30 राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी. पार्टी ने इसे एक पारदर्शी और संवैधानिक प्रक्रिया बताया है.नितिन नवीन अब भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं, जो पार्टी के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है.

12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नवीन

नितिन नवीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं, और यह घोषणा मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में की गई.पीएम मोदी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की भूमिका सबसे बड़ी होती है. उन्होंने कहा कि नितिनजी उनके बॉस हैं और वह खुद एक कार्यकर्ता है.नबीन ने दिल्ली में वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर में पूजा की. 45 साल की उम्र में नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था जो 49 साल की उम्र में बने थे. सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव में कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था, जिससे नबीन निर्विरोध चुने गए. उन्हें 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

BJP President (Photo credit -google)

पीएम मोदी ने नितिन को बताया बॉस

नितिन नबीन जी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है, और वे पार्टी के 12वें अध्यक्ष बने हैं.प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से घोषणा की कि नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूँ.मोदी ने कहा कि नितिन नबीन जी अब हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका काम सिर्फ भाजपा को संभालना नहीं है, बल्कि एनडीए के सभी सहयोगियों के साथ तालमेल बनाना भी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के संगठनात्मक कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीते डेढ़ वर्षों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को हमने मनाया है. ये अवसर हमें देश के लिए जीने के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं.

मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी की नेतृत्व परंपरा अनुभव और जनसेवा के भाव से आगे बढ़ती है.अटल जी, आडवाणी जी, और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया.इस सदी में एम. वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का विस्तार किया.

राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल की. इसके बाद अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने कई राज्यों में सरकारें बनाईं और केंद्र में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई.जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक हर स्तर पर मजबूत हुई है.

केशव प्रशाद मौर्या ने कही ये बात

भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री नितिन नवीन जी आपको हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!मुझे पूरा भरोसा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में आपका यह कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा.आपका कार्यकाल सफल, प्रेरक और स्मरणीय रहे – यही मंगलकामना है.

ये भी पढ़ें:बिहार रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article