CM yogi:वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पुनरुद्धार कार्य के दौरान ऐतिहासिक चबूतरे और अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को ढहाए जाने के बाद लोगों में भारी गुस्सा है.लोगों का आरोप है कि यह कार्य बिना किसी पूर्व सूचना के किया गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है. वाराणसी के मेयर और क्षेत्रीय विधायक ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि मूर्तियों को सुरक्षित रखा गया है और पुनरुद्धार कार्य के बाद उन्हें फिर से स्थापित किया जाएगा.
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे है.लोगों का कहना है कि अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति लगभग 100 साल पुरानी थी और इसे ढहाए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं.
सीएम ने की भ्रम न फैलाने की अपील
काशी के मणिकर्णिका घाट पर पुनर्विकास कार्य को लेकर विवाद बढ़ गया है. पिछले 6-7 दिनों से राजनीतिक घमासान मचा हुआ है, क्योंकि जेसीबी से प्राचीन संरचनाओं को ढहाए जाने की तस्वीरें सामने आई है. विपक्षी दलों का आरोप है कि विकास के नाम पर सदियों पुरानी मूर्तियां, खासकर देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा, तोड़ी गई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं और जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.मेयर और बीजेपी विधायक ने सफाई दी है कि मूर्तियों को संरक्षित रखा गया है और पुनर्स्थापित किया जाएगा.काशी विद्वत परिषद ने भी लोगों से भ्रम न फैलाने की अपील की है.
घाट को लेकर कही ये बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि काशी विश्वनाथ धाम में अब 50 हजार श्रद्धालु एक साथ दर्शन कर सकते है. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से काशी का विकास हो रहा है और यहां नए अस्पताल, रोजगार के अवसर और घाटों का सौंदर्यीकरण किया गया है. योगी ने कहा कि काशी के घाट वाराणसी की पहचान हैं और यहां के विकास से देश की GDP में भी योगदान हुआ है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सीधे सर्किट हाउस जा रहे हैं, जहां वे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.पहले खबर आई थी कि वे पूजा के बाद मणिकर्णिका घाट जाएंगे, लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है और वे मणिकर्णिका घाट नहीं जाएंगे.इसी बीच, वाराणसी के अपर नगर आयुक्त संगम लाल ने मणिकर्णिका घाट पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर स्पष्टीकरण दिया है.उन्होंने कहा कि किसी भी मूर्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है और सभी मूर्तियों को सुरक्षित रखा गया है.
ये भी पढ़ें:योगी आदित्यनाथ ने दिया एक और तौहफा

