Thursday, February 5, 2026

Pm Modi ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किया शुभारंभ! अब हावड़ा और गुवाहाटी का सफर होगा आसान

Must read

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.इस दौरान, उन्होंने हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी.

पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं, और इस दौरे को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है. राज्य में एसआईआर और ईडी की छापेमारी को लेकर विवाद जारी है, और पीएम मोदी का यह दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.इस दौरे के दौरान, पीएम मोदी 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.इसमें नई रेल लाइनें, फ्राइट मेनटेनेंस फेसिलिटी और वंदे भारत ट्रेन मेनटेनेंस फेसिलिटी शामिल हैं.

Pm modi (photo credit -google)

पीएम मोदी ने किया भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के मालदा में हैं, जहां उन्होंने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलेगी और यात्रियों को आरामदायक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी.पीएम मोदी ने ट्रेन में बच्चों और लोको पायलटों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की.

इसके बाद, पीएम मोदी ने मालदा में चार अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन ट्रेनों से यात्रियों की लंबी यात्राएं और भी आरामदायक होंगी. पीएम मोदी ने मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी रेलगाड़ियां आधुनिक हो रही हैं और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें इसका एक उदाहरण है.

Pm modi (photo credit -google)

सपनों को हकीकत में बदला: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल की प्रगति को गति देने का एक और कदम उठाया गया है.उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत से यात्रियों की लंबी यात्राएं और भी आरामदायक होंगी.पीएम मोदी ने कहा, “आज हम उसी सपने को हकीकत में बदलते देख रहे हैं जो कभी हम तस्वीरों में विदेशों की ट्रेनों को देखकर कहा करते थे कि काश ऐसी ट्रेनें भारत में होती.”

उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देश की पहली ऐसी ट्रेन है जो मालदा से गुवाहाटी तक चलेगी और यात्रियों को आरामदायक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी. पीएम मोदी ने कहा कि यह ट्रेन मेड इन इंडिया है और इसे बनाने में भारतीयों का पसीना लगा है.

Pm modi (photo credit -google)

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी हो रही है.पीएम मोदी ने कहा, “आज हम अमेरिका और यूरोप से ज्यादा लोकोमोटिव्स बना रहे हैं और दुनिया के कई देशों को पैसेंजर ट्रेन और मेट्रो ट्रेन के कोच एक्सपोर्ट करते है.”

बंगाल को पीएम मोदी का सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं सौंपी है. उन्होंने चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो न्यू जलपाईगुड़ी और अलीपुर को नगरकोइल, तिरुचिरापल्ली, बंगलूरू और मुंबई से जोड़ेंगी. इसके अलावा, पीएम मोदी ने मालदा में 3250 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

इन परियोजनाओं में बालुरघाट से हिली के बीच नई रेल लाइन का निर्माण, न्यू जलपाईगुड़ी में फ्रेट मेंटिनेंस सुविधा केंद्र की शुरुआत, सिलीगुड़ी लोको शेड का आधुनिकीकरण, और वंदे भारत मेंटिनेंस केंद्र का आधुनिकीकरण शामिल है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये विकास परियोजनाएं पीएम मोदी का बंगाल के लिए उपहार हैं और इनसे राज्य को आईटी हब बनाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article