Startup Day:नेशनल स्टार्टअप डे पर पीएम मोदी ने युवाओं की जोखिम लेने की क्षमता की तारीफ की.उन्होंने कहा कि देश के लिए जरूरी काम को करने के लिए किसी को तो आगे आना ही होगा, किसी को तो रिस्क लेना ही होगा.अगर नुकसान होगा तो मेरा होगा, लेकिन फायदा देश का होना चाहिए. पीएम मोदी ने युवाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है.
स्टार्टअप डे पर बोले पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं की तरह उन्हें भी जोखिम लेना पसंद है. उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य को खतरे में डालकर देश हित में निर्णय लिए हैं.स्टार्टअप डे पर युवाओं से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का माइलस्टोन है और भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं का फोकस देश की समस्याओं का समाधान करने पर है. स्टार्टअप इंडिया ने 10 साल में क्रांति ला दी है और भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. उन्होंने कहा कि जोखिम लेना अब जिंदगी का हिस्सा बन गया है और मंथली सैलेरी से आगे सोचने वालों को सम्मान मिलता है.पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले हालात अलग थे, लेकिन हमने युवाओं को खुला आसामान दिया और आज नतीजा हमारे सामने है. पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए आज से 10 साल पहले क्या हालत थी और व्यक्तिगत प्रयास और इनोवेशन के लिए बहुत गुंजाइश ही नहीं थी और हमने इसे चुनौती दी और युवाओं को खुला आसमान दिया और आज नतीजा हमारे सामने है. 10 साल में यह क्रांति बन चुका है.
रिस्क लेने पर बोले पीएम
पीएम मोदी ने युवाओं की जोखिम लेने की क्षमता की तारीफ की और कहा कि उन्हें भी रिस्क लेना पसंद है.उन्होंने कहा कि जो काम कोई करने को तैयार नहीं था, जो काम दशकों से नहीं हुए, उनमें भी उन्होंने अपना दायित्व समझकर काम किया. पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें ऐसे कामों से बचती थीं क्योंकि उन्हें चुनाव हारने का डर था, लेकिन उन्होंने देश हित में जोखिम लिया.
पीएम मोदी ने कहा कि जो काम देश के लिए जरूरी है, उसे किसी न किसी को तो करना ही होगा, किसी न किसी को रिस्क लेना ही होगा. उन्होंने कहा कि नुकसान उनका होगा, लेकिन फायदा देश के करोड़ों परिवारों का होगा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में एक ऐसा इकोसिस्टम बना है जो इनोवेशन को बढ़ावा देता है.उन्होंने भविष्य के उद्यमियों से कहा कि आज भारत में 125 से ज्यादा एक्टिव यूनिकॉर्न हैं, जबकि 2014 में सिर्फ 4 थे. पीएम मोदी ने कहा कि आज का युवा कंफर्ट जोन में नहीं रहना चाहता, वह कुछ नया करना चाहता है.
ये भी पढ़ें:Tahawwur Rana:मोदी सरकार को मिली बड़ी क़ामयाबी,आतंकी तहव्वुर राणा का भारत मे प्रत्यर्पण

