PM modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा हाल ही में खराब मौसम के कारण प्रभावित हुआ.नादिया जिले के ताहेरपुर में होने वाली रैली के लिए पीएम मोदी पहुंचे थे, लेकिन कम दृश्यता के कारण उनका हेलीकॉप्टर रैली स्थल पर उतर नहीं पाया. इसके बाद प्रधानमंत्री को वापस कोलकाता एयरपोर्ट लौटना पड़ा, जहां से उन्होंने रैली को वर्चुअली संबोधित किया.

पीएम ने किया जनता को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए शुरुआत की. उन्होंने कहा कि जैसे “वंदे मातरम्” ने स्वतंत्रता संग्राम में ऊर्जा का संचार किया, वैसे ही अब इसे ” विकसित भारत’ और राष्ट्र निर्माण का आधार बनाना होगा. पीएम ने कहा कि बंगाल ने हमेशा देश को रास्ता दिखाया है, और अब राज्य को मौजूदा चुनौतियों से मुक्त करने का समय आ गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने खराब मौसम के कारण वर्चुअल संबोधन में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन किया और कहा कि ” वंदे मातरम्” स्वतंत्रता संग्राम का मंत्र था, अब इसे राष्ट्र निर्माण का आधार बनाना है.उन्होंने ट्रेन हादसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और जीएसटी ने बंगाल समेत पूरे देश को राहत दी है, जिससे त्योहारों में लोगों को फायदा हुआ.

लोगों से की मौका मांगने की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गंगा नदी बिहार से होकर बंगाल तक जाती है और बिहार ने बंगाल को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है. उन्होंने कहा कि बंगाल को जंगलराज से मुक्ति चाहिए, हर उम्र के लोग इसकी मांग कर रहे हैं. पीएम ने दोहराया कि वे बंगाल के लोगों के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और राज्य के विकास के लिए फंड और नीतियों की कोई कमी नहीं होने देंगे.

पीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाएं राज्य सरकार की वजह से अटकी पड़ी हैं. उन्होंने कहा कि अगर टीएमसी बीजेपी का विरोध करना चाहती है तो करे, लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए विकास को रोकना समझ से परे है. पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे बीजेपी को एक मौका दें और भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बंगाल के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी.
ये भी पढ़ें:Tahawwur Rana:मोदी सरकार को मिली बड़ी क़ामयाबी,आतंकी तहव्वुर राणा का भारत मे प्रत्यर्पण

