Sunday, December 7, 2025

Bihar Politics: बिहार में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा! टिकट वितरण में लगाया नाइंसाफी का लगाया आरोप

Must read

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में एक बार फिर से अंदरूनी कलह खुलकर सामने आया है, जब महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शर्बत जहां फातिमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.फातिमा ने पार्टी नेतृत्व और बिहार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि टिकट वितरण में उनके साथ जानबूझकर नाइंसाफी की गई और महिलाओं की भागीदारी को नजरअंदाज किया गया .

Bihar Politics (Photo credit -google)

बिहार में महिला कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा

फातिमा ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा है कि उन्हें लगता है कि पार्टी में महिलाओं की स्थिति को लेकर उनकी पीड़ा है और आत्म-विवेचना भी है. उन्होंने कहा कि वह बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे रही हैं.

Bihar Politics (Photo credit -google)

इससे पहले, बिहार कांग्रेस ने 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था. इन नेताओं को 21 नवंबर तक जवाब देने का समय दिया गया है.

लगाया नाइंसाफी का आरोप

जहां फातिमा ने कहा है कि उन्होंने अपने 25 वर्षीय राजनैतिक सफर में हमेशा नैतिकता और निडरता को अपना पैमाना बनाया है. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में केवल 8% प्रतिनिधित्व मिला, जो बहुत कम है. उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की भागीदारी को नजरअंदाज किया गया और टिकट वितरण में उनके साथ नाइंसाफी की गई.

Bihar Politics (Photo credit -google)

उन्होंने कहा कि मैं अपने निजी और राजनैतिक जीवन में हमेशा आदरणीय सोनिया गांधी जी को अपना आदर्श माना है और उनकी नैतिकता और पद और कुर्सी के लिए उनका निर्मोही होना और मेरे लिए हमेशा दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक बना है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि दिल्ली में बैठे नेतृत्व को जमीनी कार्यकर्ताओं के सुझाव नहीं पहुंचाए गए और उनकी मानें तो राहुल गांधी को यहां के लोगों ने गलत जानकारी दी है और यहां के लोगों ने राहुल गांधी को चीट किया है और कांग्रेस की तरफ से फिलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article