Saturday, September 6, 2025

Gunther Fehlinger विवाद: ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री ने क्यों दी भारत तोड़ने की धमकी?

Must read

Hemant Raushan
Hemant Raushan
Delhi-based content writer at The Rajdharma News, with 5+ years of UPSC CSE prep experience. I cover politics, society, and current affairs with a focus on depth, balance, and fact-based journalism.

Gunther Fehlinger controversy: भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली पोस्ट से जुड़ा Gunther Fehlinger विवाद सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। ऑस्ट्रिया के अर्थशास्त्री गुंथर फेलिंगर ने एक्स पर भारत का ऐसा नक्शा शेयर किया, जिसने हर भारतीय को नाराज़ कर दिया। इस नक्शे में पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को “खालिस्तान” का हिस्सा बताया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का क्षेत्र दिखाया गया। यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई। कई घंटों तक यह पोस्ट वायरल होती रही और बाद में भारत सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया। यूजर्स ने इस हरकत को भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला बताया।

भारतीय नेताओं और नागरिकों की कड़ी प्रतिक्रिया

फेलिंगर की इस हरकत पर आम नागरिकों के साथ-साथ नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा, “यह कैसा पागलपन है? विदेश मंत्रालय को तुरंत ऑस्ट्रियाई दूतावास से बात करनी चाहिए।” सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने उन्हें निशाने पर लिया और अलग-अलग भाषाओं में जवाब दिया। कई यूजर्स ने कहा कि भारत की सीमाओं को तोड़ने का सपना देखने वाले लोग पहले ही इतिहास से सबक ले चुके हैं। इस विवाद ने साफ कर दिया कि भारत की एकता और अखंडता को लेकर लोग किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

रूस और चीन से फेलिंगर की नाराज़गी

Gunther Fehlinger विवाद की जड़ें उनकी राजनीतिक सोच से भी जुड़ी हुई हैं। वह लंबे समय से रूस और चीन को लेकर गुस्से में रहते हैं। यूक्रेन युद्ध में वह खुले तौर पर यूक्रेन का समर्थन करते हैं और रूस को लगातार निशाना बनाते हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ वह सोशल मीडिया पर तीखी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन शहर में SCO समिट में पहुंचे, जहाँ उनकी पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हुई। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, फेलिंगर भड़क गए और एक्स पर लिखा कि “भारत अब पुतिन की गैंग और बुराई का हिस्सा बन गया है।” इस बयान से साफ होता है कि एशियाई राजनीति और भारत की कूटनीति की उनकी समझ बेहद सीमित है।

भारत पर धमकी और यूरोप से संबंध खत्म करने की मांग

प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बाद फेलिंगर लगातार भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देते रहे। उन्होंने इल्जाम लगाया कि भारत ने चीन में जाकर यूरोप और यूक्रेन की “पीठ में छुरा घोंपा।” इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी लिखा कि “अपने नए दोस्त पुतिन के साथ चीन में यूरोप और यूक्रेन को धोखा देने के लिए भारत को दंड मिलना चाहिए, नरेंद्र मोदी को इनाम नहीं। EU के साथ भारत का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट खत्म होना चाहिए। भारत को पूरी तरह बॉयकॉट करना चाहिए। भारत पर सेकेंड्री सैंक्शन्स लगने चाहिए और 100 प्रतिशत टैरिफ तब तक लगना चाहिए जब तक मोदी ना जाएं और भारत ना टूटे।” उनके इस बयान ने साबित कर दिया कि उनकी सोच कूटनीति से ज्यादा ट्रोलिंग जैसी है। कई विश्लेषकों का कहना है कि इस तरह के बयान गंभीर अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर Gunther Fehlinger विवाद की गूंज

फेलिंगर का विवादित नक्शा जैसे ही सामने आया, भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेर लिया। लोग उन्हें अलग-अलग भाषाओं में जवाब देने लगे और कई जगह ट्रेंड शुरू हो गया। हैरानी की बात यह रही कि फेलिंगर भी हर एक यूजर को जवाब देने की कोशिश कर रहे थे। उनकी प्रतिक्रियाओं से साफ लग रहा था कि वह खुद को सही साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन भारत में यह मुद्दा अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि यह विवाद भारत और ऑस्ट्रिया के बीच कूटनीतिक स्तर पर भी असर डाल सकता है। भारत सरकार ने अकाउंट ब्लॉक करके पहला संदेश तो दे दिया है, लेकिन अब सवाल यह है कि विदेश मंत्रालय ऑस्ट्रियाई सरकार के साथ इसे किस तरह से उठाएगा।

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने भारत पर 50% टैरिफ बचाव पर अदालत में दी दलील! बोले -” बिना टैरिफ अमेरिका बर्बाद हो जाएगा…..”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article