Friday, July 4, 2025

41 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री होंगे ऑस्ट्रिया के दौरे पर….

Must read

देश के प्रधानमंत्री 9 से 10 जुलाई को विदेश के दौरे पर जा रहे है. इस बीच पीएम मोदी रूस भी जाएंगे. दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को भारत-रूस के बीच 22वें वार्षिक सम्मेलन के लिए न्योता दिया है. जिसके लिए पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई तक मॉस्को में होंगे. तो वहीं पीएम मोदी रूस के बाद ऑस्ट्रिया भी जाएंगे. बता दें कि पीएम मोदी का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 41 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री आस्ट्रिया के दौरे पर होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले साल 1955 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ऑस्ट्रिया के दौरे पर गए थे और इसी के साथ वो ऑस्ट्रिया का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बनें. तो ऐसे में अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू की बात की जाए तो 1949 को में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद जवाहरलाल नेहरू पीएम के तौर पर 1955 में ऑस्ट्रिया के यात्रा पर गए थे.

तो वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद देश की दूसरी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था. ऐसे में अब 41 साल बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के दौरे पर होंगे.

बता दें कि पीएम मोदी की यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब भारत और ऑस्ट्रिया अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के यात्रा के दौरान ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे.

इंदिरा गांधी की यात्रा के बाद से भारत की तरफ से किसी प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा नहीं किया लेकिन राष्ट्रपति स्तर के दौरे होते रहते है. साल 1999 में राष्ट्रपति रहे केआर नारायण ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था. तो वहीं साल 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-रूस के 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 8 और 9 जुलाई को मॉस्को की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे और यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी ऑस्ट्रियाई चांसलर के निमंत्रण पर 9-10 जुलाई को ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे।

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article