Wednesday, May 27, 2026

Viral: पैपराजी देखकर श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी दिया तगड़ा जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Must read

Viral:बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं.दोनों के फैंस इनकी शादी के अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.इसी दौरान पपाराजी ने जब राहुल को कैमरे में कैद किया तो वो उनसे हंसी-मजाक करते नजर आए.श्रद्धा को लेकर उन्होंने ऐसी बात कह दी कि वहां खड़े सभी लोग ठहाके लगाने लगे. आखिर राहुल ने क्या कहा?

Viral(photo credit -google)

राहुल मोदी ने पैपराजी से किया सवाल

श्रद्धा कपूर के कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को पपाराजी ने बाहर निकलते वक्त कैमरे में कैद कर लिया.राहुल ने हंसते हुए मजाक में पूछा, “किसे तलाश रहे हो? वो तो यहां है ही नहीं…” ये सुनकर पपाराजी और वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंस पड़े.इस पर फोटोग्राफर्स ने जवाब दिया, “हम तो सिर्फ आपके लिए आए हैं.” फिर राहुल ने मुस्कुराकर कहा, “मेरे लिए? भला क्यों?”

Viral(photo credit -google)

कब शुरू हुई डेटिंग की अफ़वाह?

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के अफेयर की चर्चा 2024 में शुरू हुई थी.दोनों को पहली बार मुंबई में एक साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था. इसके बाद ये कथित कपल कई मौकों पर एक साथ नजर आया. श्रद्धा और राहुल कई इवेंट्स में भी साथ दिखे.हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.

Viral(photo credit -google)

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पिछली बार “स्त्री 2″ में राजकुमार राव के साथ बड़े पर्दे पर नजर आई थी. आने वाले दिनों में श्रद्धा का शेड्यूल काफी टाइट है. खबरों की मानें तो उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ” ईथा” का शूट खत्म कर लिया है. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में दिखाई देंगे.इसके अलावा श्रद्धा “नागिन” और “स्त्री 3” जैसी फिल्मों में भी काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article